भोपाल की बेटी रिया को राष्ट्रपति करेंगे बाल पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल की बेटी रिया को राष्ट्रपति करेंगे बाल पुरस्कार से सम्मानित
भोपाल।राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद भोपाल की बेटी कुमारी रिया जैन को बुधवार 22 जनवरी को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” से सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार भारत के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है। सेंट जोसेफ को एड स्कूल की छात्रा रिया को पेटिंग में पूर्व में भी कईं पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
    इस होनहार बेटी ने भोपाल शहर को तो ऊंचाई पर पहुंचाया है साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन कर शिखर तक सम्मान दिलाया है। रिया जैन ने पूर्व में 8 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सहित 150 से अधिक अन्य पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वह कुशल, कलात्मक, दृढ़ निश्चयी तो है ही वहीं इन्होंने चित्रकला में अदभुत, नायाब कारीगरी से कईं महत्वपूर्ण सम्मान भी प्राप्त किए हैं। कु. रिया विगत तीन वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय पिकासो कला प्रतियोगिता की विजेता भी रहीं हैं। उन्हें यह पुरस्कार पेटिंग के क्षेत्र में दिया जा रहा है।
    आज शिक्षा की जरूरतों के साथ साथ कईं अन्य क्षेत्रों में भी अपनी दृढ़ अच्छा शक्ति और सीखने की चाह से बच्चे आगे बढ़ते हैं और कईं और बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बनते हैं। यह रिया जैन ने सार्थक कर दिखाया है। यह पुरस्कार बच्चों को उनकी असाधारण क्षमता, नवाचार, स्कॉलेस्टिक, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और संगीत में विषारद जैसे मंजे हुए व्यक्तित्व को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” दिया जाता है।
   रिया ने बताया कि मात-पिता और शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में बहुत कुछ सीखा है और भविष्य में वह स्कूली शिक्षा को प्राप्त करने के बाद ड्रोन डिजायनिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जाने की योजना बना रही है।